नदिया और उनका विस्तृत वर्णन

 नदिया और उनका विस्तृत वर्णन 





🎁एशिया

🚣. गंगा

🚣· यमुना

🚣· सरस्वती नदी

🚣· ब्रह्मपुत्र नदी

🚣· काबुल नदी

🚣· कुर्रम नदी

🚣· किजिल इर्माक

🚣· मेकांग नदी

🚣· नर्मदा नदी

🚣· यांग्तजी नदी

🚣· कावेरी नदी

🚣· महानदी

🚣· सिन्धु नदी

🚣· विष्णुमती नदी

🚣· सतलुज नदी

🚣· केशवती

🚣· चंबल नदी



🎁अफ़्रीका



🚣. कोमाती नदी

🚣· जांबेजी नदी

🚣· नील नदी

🚣· नइजर नदी

🚣· कांगो नदी

🚣· लिम्पोपो नदी





🎁उत्तर अमेरिका



🚣. मिसीसिपी नदी

🚣· हडसन नदी

🚣· डेलावेअर नदी

🚣· मैकेंजी नदी

🚣· कैन्सास नदी

🚣· मिसोरी नदी





🎁दक्षिण अमेरिका

🚣. अमेज़न नदी





🎁यरोप



🚣. कुरा

🚣· डैन्यूब नदी

🚣· वोल्गा नदी

🚣· सेपिक नदी

🚣· डुगावा नदी

🚣· टेम्स नदी

🚣· सेन नदी

🚣· राइन नदी



🎁🎄नील नदी दुनिया की सबसे लम्बी नदी है।🎄🎁

🎁🎄इसकी लम्बाई लगभग 6,650 किलोमीटर है। यह पूर्वी अफ़्रीका से उत्तर और फिर मेडिटेरियन तक के दायरे में फैली है।

🎁🎄    नील की दो बड़ी सहायक नदियां हैं- ‘व्हाइट नील’ और ‘ब्लू नील’।

🎁🎄   मिस्र की प्राचीन सभ्यता के विकास में नील नदी की बहुत बड़ी भूमिका मानी जाती है। नील नदी को इसीलिए ‘मिस्र का वरदान’ भी कहा जाता है।

🎁🎄   नील अफ़्रीका से बहने वाली एक नदी है, जिसके साथ अनेक इतिहास और पौराणिक कथाएँ जुड़ी हुई हैं।

🎁🎄  मिस्र के राजा (फ़ैरो) के आदेश से नवजात यहूदी लड़कों का कत्लेआम हुआ, जिससे मूसा की मां ने मूसा को नील नदी में बहा दिया था। रानी ने मूसा को पाला। बाद में रैमसी से मूसा का विवाद हुआ और मूसा के श्राप से नील नदी का पानी रक्त बन गया।

🎁🎄  विश्व की महान रचना पिरामिडों के लिए पत्थर नील नदी के रास्ते ही लाया गया था।

🎁🎄  मिस्र की भाषा में नील को ‘इतेरु’ कहते हैं, जिसका अर्थ है- ‘महान नदी’

🚣🌳कोमाती नदी 🌳🚣

🎁🎄दक्षिण-पूर्ण अफ़्रीका में बहने वाली नदी है।

🎁🎄यह नदी ट्रांसवाल में बॉल नदी के उद्गम स्थान से 11 मील (लगभग 17.6 कि.मी.) पश्चिम में लगभग 5000 फ़ुट की ऊँचाई से निकलती है।

🎁🎄यहाँ से कोमाती नदी उत्तर तथा पूर्व दिशा में 500 मील (लगभग 800 कि.मी.) बहती हुई हिन्द महासागर में डेलागोआ की खाड़ी में गिर जाती है।[1]

🎁🎄  कोमाती नदी अपने मुहाने से, जहाँ जल की गहराई 12-18 फुट है, लिबॉबो के निकट तक गतिशील है।

🎁🎄    इस नदी की ऊपरी घाटी में मध्यम कोटि के स्वर्ण क्षेत्र भी हैं।

🎁🎄  दक्षिण अक्षांश पर क्रोकाडाइल नदी कोमाती नदी में आकर मिलती है।

🎁🎄   इन नदियों के संगम से एक मील नीचे सम्मिलित धारा मनहीसा निकलती है।

🎁🎄 लिबॉबी में 626 फुट की कोमाटी पूर्व दरार से बहती हुई कोमाती नदी मैदानों में प्रवेश करती है



🚣🌳जांबेजी नदी 🌳🚣

🎁🎄अफ़्रीका की प्रमुख नदी है।

🎁🎄यह विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है, जिसकी लम्बाई लगभग 3,450 किलोमीटर है।

🎁🎄  यह नदी उत्तर-पश्चिम जांबिया के वेटलैंड से निकलती है और अंगोला से होती हुई नामीबिया, बोत्सवाना, जांबिया, जिंबांब्वे से होती हिन्द महासागर में मिलती है।

🎁🎄  यह माना जाता है कि वर्ष में दो बार इस नदी के पानी का स्वाद बदलता है।

🎁🎄 जांबेजी नदी की शानदार विशेषता इसका विक्टोरिया जलप्रपात है।



🌳🚣टम्स नदी अथवा ‘थेम्स नदी’ यूरोप की प्रमुख नदी है।🚣🌳

🎁🎄विश्व के प्रसिद्ध नगरों में से एक लंदन टेम्स नदी के किनारे ही बसा है। इस नदी को “लंदन की गंगा” भी कहा जाता है।

🎁🎄टस्म कभी व्यस्त जलमार्ग हुआ करता था। यह चैल्थनम में ‘सेवेन स्प्रिंग्स’ से निकलती है और ऑक्सफ़र्ड, रैडिंग, मेडनहैड, विंड्सर, ईटन, लंदन जैसे शहरों से होती हुई 346 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके इंगलिश चैनल में जा गिरती है।

🌳🚣नाम का अर्थ🚣🌳

🎁🎄अठ्ठारहवीं शताब्दी में टेम्स नदी दुनिया का सबसे व्यस्त जल मार्ग हुआ करता था, यहाँ तक कि इसमें जहाज़ तक चला करते थे।

🎁🎄 अधिकांश विद्वानों का मानना है कि टेम्स शब्द कैल्टिक भाषा के ‘तमस’ शब्द से बना है, जिसका अर्थ है- ‘काला’ या ‘अंधकारमय’।

संस्कृत में भी ‘तमस’ का यही अर्थ है।

🎁🎄’लंदन टॉवर’ ब्रिटेन की राजधानी लंदन के केंद्र में टेम्स नदी के किनारे बना एक भव्य क़िला है, जिसे सन 1078 में विलियम द कॉंकरर ने बनवाया था।

🚣🌳उद्गम

🎁🎄टम्स नदी चैल्थनम में सेवेन स्प्रिंग्स से निकलती है और ऑक्सफार्ड, रैडिंग, मेडनहैड, विंड्सर, ईटन और लंदन जैसे शहरों से होती हुई इंग्लिश चैनल में जाकर गिरती है।



🚣🌳’टेम्स रिवर क्लीन अप’ अभियान🌳🚣



🎁🎄लदन की आबादी बढ़ने के साथ ही टेम्स नदी में भी प्रदूषण बढ़ता गया।

🎁🎄 टम्स नदी की सफाई के लिए हालांकि समय-समय पर लंदन में कई अभियान शुरू किए गए, लेकिन 2000 में शुरू हुई ‘टेम्स रिवर क्लीन अप’ अभियान टेम्स के लिए वरदान साबित हुआ।

🎁🎄’टेम्स रिवर क्लीन अप’ अभियान के तहत साल में तय एक दिन चैल्थनम, ऑक्सफार्ड, रैडिंग, मेडनहैड, विंड्सर, ईटन और लंदन जहां-जहां से टेम्स नदी गुजरती है, हर जगह लोग एकत्र होकर नदी की सफाई करते हैं। पिछले 13 सालों से ‘टेम्स रिवर क्लीन अप’ अभियान निरंतर जारी है।



🎁🎄2012 में इस अभियान के तहत 21 अप्रैल को टेम्स नदी की सफाई की गई थी।

🎁🎄 इस अभियान की ख़ास बात ये है कि सफाई के लिए टेम्स के तट पर पहुंचने वाले सभ लोग सफाई का सारा सामान अपने साथ लेकर आते हैं और साल में तय उस दिन पूरी 346 किलोमीटर लंबी टेम्स नदी की सफाई की जाती है, ताकि किसी भी एक हिस्से में गंदगी रहने पर पूरी नदी फिर से प्रदूषित न हो जाए।

🎁🎄य वहां के लोगों के जज्बे और इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि बहुत कम समय में ही अपने बल पर वहां के लोगों ने टेम्स को वापस उसके पुराने स्वरूप में लौटा दिया है।

🎁🎄लदन पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने भी टेम्स को उतना ही स्वच्छ बताया है, जितनी स्वच्छ टेम्स आज से डेढ़ सौ साल पहले थी।



🚣🌳डगावा नदी 🌳🚣

🎄🎁यरोप की नदियों में से एक है।

🎁🎄यह नदि ‘बेरिज़िना’ और ‘नाईपर’ नामक दो नदियों से एक नहर द्वारा जुड़ी हुई है। डुगावा नदी पर तीन पनबिजली बाँध भी बनाये गए हैं।

🎁🎄 बलारूस वर्तमान में डुगावा नदी के बेलारूसी भाग में कई पनबिजली बांधों के निर्माण की योजना बना रहा है।

🎁🎄   इस नदी की कुल लम्बाई 1020 कि.मी. है। यह लातविया और बेलारूस के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमांकन का काम करती है।

🎁🎄   नदी वाल्दाई पहाड़ियों में आरम्भ होकर रूस, बेलारूस और लातविया से बहती हुई रीगा की खाड़ी, जो बाल्टिक सागर का एक भाग है, में गिरती है।

🎁🎄  डगावा नदी पर तीन पनबिजली बांध हैं-

🎈  ‘रीगास एचईएस’, जो रीगा से थोड़ा ऊपर को या नदी के उद्गम से 35 कि.मी. पर है।

🎈  ‘कीगम्स एचपीपी’, जो नदी मुख से 70 कि.मी. पर है।

🎈  ‘प्लाविनास एचपीपी’, जो नदी मुख से 107 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।

🎁🎄  एक चौथा बांध ‘डौगावपिल्स एचईएस’ की योजना भी बनाई गई है, लेकिन इसे बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा है।

🎁🚣डलावेअर नदी 🚣🎁



🚣🌻सयुक्त राज्य अमेरिका की नदी है।

🚣🌻 यह अंध महासागर की तरफ़ प्रवाहित होने वाली नदी है।



🚣🌻   यह नदी न्यूयॉर्क प्रान्त और पेन्सिलवेनिया प्रांत की सीमा का निर्माण करती है।

🚣🌻  डलावेअर नदी की कुल लंबाई लगभग 410 मील (अर्थात 660 किलोमीटर) है।



🚣🎁डन्यूब नदी 🎁🚣



🎂🚣यरोप में प्रवाहित होने वाली नदियों में से एक है।

🎂🚣इस नदी का यूरोप की नदियों में दूसरा स्थान है। यह दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के ब्लैक फारेस्ट पर्वतीय क्षेत्र से निकलकर 1,725 मील लंबा भाग तय करती हुई काले सागर में गिरती है।

🎂🚣डन्यूब नदी के जल प्रवाह क्षेत्र के अंतर्गत जर्मनी, ऑस्ट्रिया, चेकोस्लोवाकिया, हंगरी, रूमेनिया, युगोस्लाविया, वलगेरिया तथा यूक्रेन का 3,20,000 वर्ग मील क्षेत्र संमिलित है।



🎂🚣    वोल्गा नदी के बाद लंबाई में डैन्यूब नदी का दूसरा स्थान है। यह राइन नदी से लुडविग नहर द्वारा मिला दी गई है।

🎂🚣 यह नदी एक मुख्य व्यापारिक नदी है, जिसकी 60 सहायक नदियाँ नौका-परिवहन-योग्य है; यूँ तो इसकी सहायक नदियों की संख्या 300 है।

🎂🚣   डन्यूब नदी के बेसिन में चार छोटे-छोटे बेसिन मिले हुए हैं। पहला बेसिन 150 मील लंबा तथा 125 मील चौड़ा एवं समुद्र तल से 1,640 फुट की ऊँचाई पर चारों ओर से पहाड़ों द्वारा घिरा हुआ है। यहाँ सबसे अधिक जनसंख्या निवास करती है और यह एक उपजाऊ भू-भाग है। यहीं से राइन नदी को जोड़ती हुई एक नहर निकाली गई है।

🎂🚣   दसरा बेसिन वियना नगर के चारों ओर विस्तृत तथा कटी-फटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ की मिट्टी अत्यंत उपजाऊ है। जलवायु की दृष्टि यह यूरोप में सबसे सुहावना स्थान है।

🎂🚣    तीसरे बेसिन के अंतर्गत हंगरी तथा ट्रैंसिलवेनिया के भाग संमिलित हैं। यह भाग समुद्र तल से केवल 394 फुट की ऊँचाई पर हैं। यह अनेक छोटी छोटी नदियों द्वारा विभाजित है। यहाँ समुद्र तट के किनारे बालू के ढेर तथा दलदल का विस्तार लगभग 3,000 वर्ग मील में फैला हुआ है।

🎂🚣   चौथे बेसिन के अंतर्गत रुमेनिया, बलगेरिया तथा बेसारेबिया के भू-भाग आते हैं।

🎂🚣   डन्यूब नदी के किनारे समतल दलदली मैदान पाए जाते हैं, इसका भीतरी भाग पहाड़ियों से भरा पड़ा है।

🎂🚣   मॉलडेविया नगर से नीचे लगभग 60 मील तक इस नदी में अनेक जलप्रपात हैं।

🎂🚣    नदी पर अनेक प्रसिद्ध नगर बसे हुए हैं, जिनमें हंगरी देश की राजधानी बुडापेस्ट, सुप्रसिद्ध नगर वियना, जो एक समय रोमन राज्य की राजधानी था, चेकोस्लोवाकिया का मुख्य नगर बेलग्रेड, बलगेरिया एवं रूमेनिया के क्रमश: निकापोलिस तथा गालाट्स उल्लेखनीय हैं।



🎁🚣नाइजर नदी 🚣🎁



🎂🚣अफ़्रीका की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। इससे पहले नील और कांगो नदी को गिना जाता है। भौमिकी दृष्टिकोण से यह सर्वाधिक दिलचस्प नदी है। 🎂🚣नाइजर नदी फ्रेंच गुआना में समुद्र से केवल 175 मील दूर पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर समुद्र से विमुख होकर दक्षिणी सहारा मरुस्थल में 2,600 मील बहने के पश्चात दक्षिण की ओर मुड़कर गुआना की खाड़ी में गिरती है।



🎂🚣  इस नदी की पुरानी धारा के चिन्ह मरुस्थल में बहुत दूर उत्तर तक मिलते हैं।

🎂🚣    नदी का निचला भाग, जिसका नाम ‘क्वोरा’ था, मध्य सहारा में स्थित ‘आहेगर’ पर्वत से निकलकर दक्षिण की ओर बहती थी।

🎂🚣  फराँसीसी वैज्ञानिकों के अनुसार बाद में मरुस्थल के विस्तार से उपरोक्त दोनों धाराएँ वालुकाभित्ति की गहरी घाटी काटकर एक नदी बन गईं।

🎂🚣   नाइजर की सबसे महत्वपूर्ण सहायक नदी ‘बेन्वे’, इसके मुहाने से 250 मील ऊपर मिलती है।

🎂🚣  समुद्र में मिलने से पहले नाइजर कई धाराओं में बँटकर 1,400 वर्ग मील क्षेत्र में डेल्टा बनाती है।

🎂🚣   सबसे चौड़ी धारा नून है, पर जहाज़ सबसे गहरी धारा फोरकेडोस में चलते हैं।

🎂🚣  डल्टा में, जो समुद्र के किनारे 120 मील लंबा है, धान, गन्ना तथा कपास की अच्छी उपज होती है।

🎂🚣  नाइजर में 5,84,000 वर्ग मील क्षेत्र का जल आता है। यद्यपि इसकी धारा में अनगिनत चट्टानें तथा झरने पड़ते हैं, तथापि इसका मध्य भाग छोटी नौकाओं के परिवहन का काम देता है।

🎂🚣  इस नदी में मछलियाँ, मगर तथा दरियाई घोड़े अधिक मिलते हैं।

🎂🚣  निकटवर्ती जंगलों में शिकारी जानवर तथा मूल्यवान लकड़ियाँ मिलती हैं।



🎁🚣मिसीसिपी नदी🚣🎁



🎂🚣 अमरीका और उत्तरी अमरीका की सबसे लम्बी नदी है। इस नदी की लम्बाई लगभग 3,730 किलोमीटर है।

🎂🚣 यह नदी ‘इतास्का’ नामक झील से निकलती है और मैक्सिको की खाड़ी में जाकर गिरती है।

🎂🚣मिसीसिपी का नाम एक मूल अमरीकी आदिवासी भाषा से आता है, जिसे ‘आनिश्नाबे’ या ‘ओजिब्वे’ कहते हैं।

🎂🚣 इसमें इस नदी को ‘मिसि-ज़िइबी’ कहा जाता था, जिसका अर्थ है- “महान नदी”।

🎂🚣यह नाम फ़्राँसीसी स्रोतों ने बिगाड़कर ‘मिसीसिपी’ कर दिया।



🎂🚣  यह नदी पूरी तरह संयुक्त राज्य अमरीका के क्षेत्र के भीतर बहती है।

🎂🚣   मिसीसिपी नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की ‘इटास्का’ या ‘इतास्का’ झील में है, जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है।

🎂🚣  यह नदी लगभग 2,320 मील का सफ़र तय करके मैक्सिको की खाड़ी में डेल्टा बनाकर विलय हो जाती है।

🎂🚣  मिसीसिपी नदी को बहुत-सी उपनदियाँ जल प्रदान करती हैं और इसका जलसंभर में 31 अमरीकी राज्य और दक्षिणी कनाडा का कुछ भूभाग आता हैं।

🎂🚣    यह नदी विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है और पानी के प्रति-घंटे बहाव की मात्रा में दसवी सबसे बड़ी है।

🎂🚣   मिसीसिपी के किनारे मूल अमरीकी आदिवासी क़बीले 10,000 वर्षों से रहते थे। बहुत-से शिकार-जुगाड़ का जीवन बसर करते थे, लेकिन इनमें से कुछ कृषि आधारित समाजों में भी रहते थे।

🎂🚣  यरोपियाई उपनिवेशीकरण के बाद बहुत-से यूरोपीय मूल के लोग यहाँ आकर बस गए और ज़्यादातर मूल आदिवासियों को या तो खदेड़ दिया गया या मार डाला गया।

🎂🚣    कछ काल के लिए तो यह महान नदी यूरोपियाई लोगों के यहाँ से आगे पश्चिम में फैलने में बाधा बनी रही, लेकिन धीरे-धीरे इसे नावी यातायात के लिए प्रयोग किया जाने लगा।

🎂🚣   मिसीसिपी नदी अपने बहाव से अपने जलसंभर क्षेत्र में इतनी उपजाऊ मिट्टी डालती है कि इसे विश्व के सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्रों में गिना जाता है।

🎂🚣  इस नदी को अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी भागों के बीच की सीमा रेखा माना जाता है।



🎁🚣मिसोरी नदी 🚣🎁



🎂🚣सयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे लम्बी नदी है। यह नदी मिसीसिपी नदी की प्रमुख सहायक नदी है।



🎂🚣  इस नदी का निर्माण ‘मैडिसन’, ‘जैफ़रसन’ और ‘गैलेटिन’ नामक नदियों के संगम से होता है।

🎂🚣   मिसोरी घाटी में दक्षिण और पूर्व की और बहती हुई सेंट लुइस के उत्तर में मिसीसिपी नदी में जा मिलती है।

🎂🚣   लगभग 4090 किलोमीटर की लम्बाई वाली यह नदी उत्तर अमेरिका के जल का 1/6 भाग बहाकर ले जाती है।

🎂🚣    अपनी मूल प्राकृतिक अवस्था में मिसोरी नदी उत्तर अमेरिका की सबसे लंबी नदी थी। इसका लगभग 116 कि.मी. भाग चैनलिंग के कारण कट गया है और अब ये लंबाई में मिसीसिपी नदी के बराबर है।

🚣💐यांग्तजी नदी💐🚣

🚣 चीन की मुख्य नदी है। यह नदी जहाँ चीन की सबसे लम्बी नदी है, वहीं दूसरी ओर इसे विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी होने का गौरव भी प्राप्त है।

🚣  यह नदी लगभग 6,300 किलोमीटर लंबी है।

🚣 यांग्तजी नदी का उद्गम तिब्बत के पठार के पूर्वी हिस्से में स्थित ग्लेशियर हैं।

🚣    अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य वाले यांग्तजी गोज्रेस से गुजरती हुई यह पूर्वी चीन सागर में मिल जाती है।

🚣  यांग्तजी नदी पर बनाया गया बांध ‘थ्री गोज्रेज डैम’ दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन है।

🚣 यांग्तजी नदी दुनिया का सबसे व्यस्त जलमार्ग भी है।



🚣💐राइन नदी 💐🚣



🚣वयावसायिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

🚣 यह नदी यूरोप के कई देशों से होकर प्रवाहित होती है। इस नदी की लंबाई 700 मील है।

🚣सविट्जरलैंड से निकलकर यह स्विट्जरलैंड एवं ऑस्ट्रिया, स्विट्सरलैंड एवं जर्मनी, जर्मनी एवं फ़्राँस के मध्य सीमा का निर्माण करती है, तत्पश्चात्‌ जर्मनी एवं हॉलैंड में बहती हुई उत्तरी सागर में

Comments