छात्रों के लिए गुड न्यूज, BEd कॉलेजों में दाखिले के लिए परीक्षा तिथि घोषित
क्रिसमस की छुट्टी पर जाने से पहले कुलपति प्रो. रमा शंकर दूबे ने बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रारूप को अनुमति देकर छात्रों को क्रिसमस का उपहार दिया। विवि ने गुरुवार को प्रेवश परीक्षा की तिथि 15 जनवरी घोषित कर दी है। परीक्षा को लेकर अप्रैल से विवाद चल रहा था। इसके साथ ही बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा लेने पर विवि ने मोहर लगा दी।
पहले विवि ने परीक्षा की संभावित तिथि तय की थी लेकिन तब तक निजी बीएड कॉलेजों ने पूरे मामले को सुप्रमी कोर्ट में चुनौती दे दी। लेकिन इस बार निश्चित रूप से परीक्षा लेने की बात कही जा रही है। सीसीडीसी डा. अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा सात केन्द्रों पर होगी जिसमें लगभग 5800 छात्र शामिल होंगे। हालांकि दाखिला 400 सीटों पर होगा जिसमें एक सौ सीट एसएम कॉलेज में चल रहे बीएड कोर्स के लिए है। ये सभी सौ सीटें महिलाओं के लिए हैं।
ऐसे में शेष करीब तीन सौ सीटों पर महिला और पुरुष छात्रों का चयन किया जाएगा। छात्रों को चुने जाने पर विवि अलग-अलग कॉलेज आवंटित करेगा। इन केंद्रो पर होगी परीक्षा: परीक्षा टीएनबी कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, एसएम कॉलेज, बीएन कॉलेज, टीएनबी लॉ कॉलेज, महादेव सिंह कॉलेज और बहुद्देशीय प्रशाल में ली जाएगी। परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक चलेगी। फॉर्म संख्या ही रोल नंबर: फॉर्म की संख्या ही छात्रों का परीक्षा रोल नंबर होगा। प्रवेश पत्र नौ से 12 जनवरी तक मिलेगा। इसके लिए छात्रों को फॉर्म की रसीद और स्नातक या स्नातकोत्तर के अंकपत्र की फोटोकॉपी देनी होगी।
Enter your comment... Abhishek Kumar
ReplyDelete