करेन्ट अफेयर्स : 03 जनवरी 2016



🌷 *करेन्ट अफेयर्स : 03 जनवरी 2016* 🌷


✅✅ *तिरूपति में 104वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस सम्मेलन का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया* : ⬇️⬇️


▪️परधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री वेंकेटेश्वर विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय सालाना भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस भारतीय विज्ञान कांग्रेस का विषय 'राष्ट्रीय विकास के वास्ते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी' है। विज्ञान कांग्रेस का मुख्य स्थल विश्वविद्यालय में श्रीनिवास सभागार है जहां प्रधानमंत्री नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं समेत मशहूर वैज्ञानिकों की सभा को संबोधित करेंगे।
देशभर के 14,000 वैज्ञानिकों और विद्वानों के अलावा अमेरिका, जापान, इस्राइल, फ्रांस और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों के छह नोबेल पुरस्कार विजेता भी इसमें हिस्सा लेंगे। नोबेल पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा ll

✅✅ *रेस्तरां में सेवा शुल्क अनिवार्य नहीं: उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय* : ⬇️⬇️

▪️सरकार ने कहा है कि यदि आप किसी रेस्तरां या होटल में जाते हैं और वहां सेवाओं से संतुष्ट नहीं होते हैं तो बिल चुकाते समय आप सर्विस चार्ज देने से मना कर सकते हैं। वहीं इस मामले में होटल एवं रेस्तरां परिचालकों की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
होटल व रेस्तरां परिचालकों का कहना है कि सेवा शुल्क के बारे में सरकार के स्पष्टीकरण से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि होटल और रेस्तरां में सेवा शुल्क देना अनिवार्य नहीं है। यदि ग्राहक सेवा से संतुष्ट नहीं है तो वह इसे हटवा सकता है।

✅✅ *नेपाली सुप्रीम कोर्ट का संविधान संशोधन विधेयक पर रोक लगाने से इनकार* : ⬇️⬇️

▪️नपाल के सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी करने से 02 जनवरी 2017 को इनकार कर दिया, जिसके बाद सरकार के लिए इस विधेयक को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुशीला कारकी और न्यायमूर्ति ईश्वर प्रसाद खतिवाडा की एक खंडपीठ ने आदेश जारी किया कि न्यायपालिका विधायिका को कानून बनाने में अपनी बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने पर रोक नहीं लगा सकती। पीठ ने यह फैसला दायर की गई दो रिट याचिकाओं पर दिया जिसे अधिवक्ता टी खड़का और विष्णु बहादुर राउत सहित पांच अन्य लोगों ने अलग अलग दायर किया था।

✅✅ *फिनलैंड बेरोजगारों के लिए एक बुनियादी मासिक आय का भुगतान करने वाला यूरोप का पहला देश बना* : ⬇️⬇️

▪️फिनलैंड अपने बेरोजगार नागरिकों को एक बुनियादी मासिक आय का भुगतान करने के लिए यूरोप का पहला देश बन गया है। यह अपने नागरिकों को € 560 (£ 477 / $ 587) की राशि प्रदान करेगा।
फ़िनलैंड सरकार का यह एक अद्वितीय सामाजिक प्रयोग है जोकि लालफीताशाही, गरीबी कम करने और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

✅✅ *टेबल टेनिस ओलंपिक चैंपियन ली ज़िओक्ज़िया ने सन्यास की घोषणा की* : ⬇️⬇️

▪️चीन की टेबल टेनिस ओलंपिक चैंपियन ली ज़िओक्ज़िया ने अपने सन्यास की घोषणा की है।
ली ने चीन को रियो ओलिंपिक खेलों में पिछले साल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में मदद की और एकल स्पर्धा में स्वयं रजत पदक जीता था। वह टेबल टेनिस के इतिहास में आठवीं ग्रैंड स्लैम विजेता हैं ll

Comments