हरियाणा पुलिस में होगी 263 पदों पर सीधी भर्ती
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में उप-निरीक्षकों के 263 पद भरने का निर्णय लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। ये पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से भरे जाएंगे जिनमें 200 पद पुरुषों और 63 पद महिलाओं के लिए हैं।
Comments
Post a Comment