पुलिस मे 4549 पदो पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रदेश में कुछ रिक्तियों के लिए आवेदन माँगा हैं। बोर्ड ने जेल वार्डर मेल एंव फीमेल, कारागार एवं सुधार विभाग, अग्निशमन सेवा में फायरमैन, पुलिस लिपिक और लेखा एवं गोपनीय सहायक संवर्ग के तहत करीब 4549 पदों के लिए वेकेंसी जारी की हैं। गोपनीय सहायक संवर्ग सेवा के तहत पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक निरीक्षक (लेखा) के लिए पुरुष और महिला कैंडिडेट्स के लिए भी निकाली गई हैं। इसके लिए कुल 760 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
आपको इन वैकेंसियों के लिए आवेदन हेतु prpb.gov.in के होमपेज पर जाकर ऑल नोटिफिकेशन/ ऐडवर्टाइजमेंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी योग्यता अनुसार इनमें से जिस पद के लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं उससे संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के तहत चुने हुए पदों के आगे लिखे अप्लाई ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद आप कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। आगे की प्रोसेस को फॉलो करते रहे। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल भविष्य में चुनाव के दौरान रिफ्रेंस के लिए रख लें।
ये हैं डिटेल–
- आवेदन शुरू होने की तिथि:12 जनवरी
- आवेदन की अंतिम तिथि:11 फरवरी
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि:14 फरवरी
- ऐप्लिकेशन फॉर्म सबमिशन करने की अंतिम तिथि:18 फरवरी
Comments
Post a Comment