50 पदों के लिए 29 केन्द्रों में 8,913 ने दी पटवारी की परीक्षा

50 पदों के लिए 29 केन्द्रों में 8,913 ने दी पटवारी की परीक्षा


LIVE NEWS: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के तत्वावधान में पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा रविवार को सुबह 10 से दोपहर 1.15 बजे तक हुई। कुल 29 केन्द्र में जिले के 8 हजार 913 परीक्षार्थी शामिल हुए।
कुल दर्ज संख्या 9769 थी जिसमे 856 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षार्थियों के लिए व्यापमं ने दिशा निर्देश जारी किए थे। वहीं नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम भी अलर्ट रही। सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्र में बैठना था जिसके चलते सूबह से परीक्षार्थी दौड़ भाग करते रहे। बालोद जिले में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी परीक्षा केंद्र तय किये गये थे। बालोद कॉलेज के प्राचार्य एमआई मेमन ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र आनलाइन प्राप्त किए थे।
परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पत्र के सत्यापन के लिए आईडी पहचान पत्र जैसे मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 10 वींए 12 वीं की अंकसूची, कॉलेज या स्कूल द्वारा जारी सत्र 2016-17 का परिचय पत्र में कोई भी एक मूल प्रति लाना अनिवार्य था। प्रवेश पत्र सत्यापन के लिए परीक्षा केन्द्र में एक घंटा पहले यानि सुबह 9 बजे उपस्थित हुए।
जिले में परीक्षा बिना कोई बाधा के हो इसके लिए उड़नदस्ता दल बनाया गया था। दल परीक्षा के दिन सभी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। कलेक्टर राजेश सिंह राणा ने डिप्टी कलेक्टर जीएस नाग को नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी दी थी। जो केन्द्रों से हर पल रिपोर्ट लेते रहे कहीं भी नकल प्रकरण नहीं मिला।
.

Comments