इस राज्य में निकलने वाली है 52000 सरकारी नौकरी, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

इस राज्य में निकलने वाली है 52000 सरकारी नौकरी, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

 


रांची (4 जनवरी): सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड में अगले कुछ महीने में तकरीबन 52 हजार सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां होने वाली है। झारखंड सरकार ने इन नियुक्तियों के लिए नियमावली और नीति तय कर ली है। ये नियुक्तियां झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के माध्यम से होंगी।
झारखंड सरकार ने इन भर्तियों में राज्य गठन के बाद पहली बार आदिम जनजातियों को आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके तहत सभी संवर्गों में आदिम जनजातियों को 2 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। अभी तक आदिम जनजातियों को केवल तृतीय चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियों में ही आरक्षण दिया जाता था। अन्य सेवाओं के लिए एसटी के तहत मिलने वाले आरक्षण के अलावा उनके लिए अलग से प्रावधान नहीं था।

Comments