current affair december 2016

                   *December 2016*
 current affair 


Ø  डार्क मैटर पर प्रकाश डालने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री वेरा रूबीन का रविवार को निधन हो गया है. वह 88 साल की थीं.

Ø  पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी और 2008 फ्रेंच ओपन की विजेता, सर्बिया की 29 वर्षीय एना इवानोविक ने बुधवार को फेसबुक पर लाइव जाकर पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की.

Ø  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने, आधार गेटवे से एक बार बैंक खाता जोड़ने के बाद केवल अंगूठे के प्रिंट से डिजिटल कैश लेन-देन के लिए, एक मोबाइल एप भारत इंटरफेस फॉर मनी लांच की.

Ø  आरबीआई ने एटीएम निकासी की दैनिक सीमा में वृद्धि करते हुए इसे 2500 रु. से 4500 रु. तक कर दी है. यह निर्णय 1 जनवरी, 2017 से प्रभावी होगा.

Ø  आय पर करों के संबंध में दोहरे कराधान और राजकोषीय अपवंचन की रोकथाम से बचाव के लिए 30 दिसम्बर2016 को एक तीसरे प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करके भारत और सिंगापुर के दोहरे कराधान से बचाव समझौते (डीटीएए) में संशोधन किया है.

Ø  डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने के लिए, भारतीय रिज़र्व बैंक ने 20,000 रु. की विस्तृत प्रीपेड भुगतान लिखत सीमा (PPI) की अवधि बढ़ा दी है.

Ø  समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अपने चचेरे भाई और राज्यसभा सदस्य राम गोपाल यादव को,पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

Ø  रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस लोहानिस (Klaus Iohannis) ने सोरिन ग्रिंडीआन्यु (Sorin Grindeanu) को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है.

Ø  विश्व का सबसे ऊँचा पुल चीन में खोला गया जो दो दक्षिण पश्चिमी पर्वतीय प्रान्तों युन्नान और गुईज्हाओ को जोड़ता है और इनके बीच का यात्रा समय एक तिहाई घटाता है.

Ø  भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा घोटाले के दागी सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आईओए का मानद आजीवन अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले को वापस न लेने के विरोधस्वरूप, आईओए के वरिष्ठ पदाधिकारी नरिंदर बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

Ø  इंडिया टुडे द्वारा किये गए एक पोल में, भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली वर्ष 2016 में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभरे हैं.



Comments