=LATEST GK 2017
🇮🇳🇮🇳 *चेन्नई, अहमदाबाद और वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने में सहायता करेगा जापान* : ⬇️⬇️
▪️जापान ने स्मार्ट सिटी के रूप में चेन्नई, अहमदाबाद और वाराणसी के विकास कार्यों से जुड़ने का निर्णय लिया है। इस आशय की जानकारी भारत में जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सु ने शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू के साथ अपनी बैठक के दौरान दी।
हीरामत्सु ने यह भी कहा कि जापान भारत सरकार के शहरी विकास से जुड़े कदमों में काफी दिलचस्पी रखता है और उसने इसमें एक
Sandeep Yadav, [06.01.17 19:33]
भागीदार बनने का फैसला किया है। ब्रिटेन के उच्चायुक्त श्री डोमिनिक एसक्विथ ने भी वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उन्होंने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की हालिया भारत यात्रा के दौरान शहरी विकास के क्षेत्र में सहयोग पर दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित सहमति-पत्र (एमओयू) को मूर्त रूप देने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया ll
🇮🇳🇮🇳 *आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को 100 करोड़ रुपये देंगे* : ⬇️⬇️
▪️आध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के किसी शख्स के नोबेल पुरस्कार जीतने पर 100 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान किया है। नायडू ने 100 करोड़ के ईनाम की ये बात तिरुपति में चल रहे इंडियन साइंस कांग्रेस के 104वें सेशन में अपने संबोधन के दौरान कही।
नायडू का नोबेल पुरस्कार विजेता को नकद धनराशि देने की ये कोई पहली घोषणा नहीं है। इससे पहले अपने एक ऐलान में चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश से किसी के नोबेल पुरस्कार जीतने पर 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। इस दफा उन्होंने ईनाम की रकम को दस गुना ज्यादा कर दिया है।
🇮🇳🇮🇳 *अभिनेता ओम पुरी का 66 वर्ष की आयु में निधन* : ⬇️⬇️
▪️दश के बेहतरीन ऐक्टर्स में शुमार और अपनी रौबदार अावाज के लिए मशहूर जाने-माने बॉलिवुड ऐक्टर ओम पुरी का निधन हो गया है। 66 साल के ओम पुरी को 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ा।
ओम पुरी बॉलिवुड के उन चंद कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने समानांतर सिनेमा से लेकर कमर्शल सिनेमा तक में कामयाबी हासिल की। ओम पुरी ने फिल्म अर्धसत्य में अभिनय की नई ऊंचाइयों को छुआ था। उन्हें इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया था।
ओम पुरी ने हॉलिवुड की फिल्मों में भी काम किया। ओम पुरी का जन्म अंबाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। ओम पुरी ने बॉलिवुड के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका की भी फिल्मों में काम किया। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह फिल्म ऐंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं।
ओम पुरी के फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में मराठी फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से हुई थी। यह फिल्म विजय तेंडुलकर के मराठी नाटक पर आधारित थी।
🇮🇳🇮🇳 *सरकार ने बांग्लादेश, नेपाल के जूट उत्पादों पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई* : ⬇️⬇️
▪️सरकार ने बांग्लादेश और नेपाल से आयात होने वाले जूट और जूट उत्पादों पर एंटी डम्पिंग शुल्क लगा दिया है। यह शुल्क छह अमरीकी डॉलर 30 सेंट से लेकर 351 अमरीकी डॉलर बहत्तर सेंट प्रति टन तय किया गया है।
एंटी डम्पिंग शुल्क घरेलू उद्योग के संरक्षण के उद्देश्य से लगाया गया है। राजस्व विभाग की अधिसूचना के अनुसार यह शुल्क पांच साल के लिये है।
🇮🇳🇮🇳 *द्वीप पर्यटन महोत्सव 2017 अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शुरू* : ⬇️⬇️
▪️दवीप पर्यटन महोत्सव 2017 06 जनवरी 2017 को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पोर्टब्लेयर में शुरू हुआ। उपराज्यपाल जगदीश मुखी ने आईटीएफ मैदान पर इस महोत्सव का उद्घाटन किया। 15 जनवरी तक चलने वाले उत्सव में पूर्वी क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्रों के अलावा गीत और नाटक प्रभाग के कलाकार भी द्वीपों के विभिन्न क्षेत्रों में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
अंडमान निकोबार प्रशासन और भारत सरकार के भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के बीच पिछले वर्ष हुए समझौते के तहत इस बार कजाकिस्तान से दस सदस्यीय दल 7 जनवरी को पोर्ट ब्लेयर पहुंचकर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पर्यटन उत्सव के दौरान मुख्य भूमि के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार भी भाग लेंगे ll
🇮🇳🇮🇳 *अमेरिका में एच-1 बी वीजा के नियम सख्त किये जाएंगे* : ⬇️⬇️
▪️एच1-बी वीजा कार्यक्रम में बड़े बदलाव लाने संबंधी विधेयक को दो सांसदाें ने अमेरिकी कांग्रेस में फिर पेश किया है। एच1-बी वीजा के जरिये भारत और अन्य देशाें के कुशल पेशेवर अमेरिकी में उच्च प्रौद्योगिकी वाले क्षेत्राें में नौकरी करते हैं। इन सांसदाें ने कहा कि इस विधेयक से कार्य वीजा का दुरुपयोग रोकने में मदद मिलेगी।
अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में रिपब्लिकन पार्टी के डैरेल इसा तथा स्कॉट पीटर्स ने ‘प्रोटेक्ट एंड ग्रो अमेरिकन जॉब्स एक्ट’ विधेयक दोबारा पेश किया है। इसमें एच1-बी वीजा के लिए पात्रता की महत्वपूर्ण बदलावाें का प्रस्ताव है। इस विधेयक में एच1-बी वीजा का न्यूनतम वेतन एक लाख डॉलर वार्षिक और मास्टर डिग्री की छूट को खत्म करने का प्रस्ताव है ll
📚 *Current Affairs* 📚

Comments
Post a Comment