LATEST GK
🇮🇳🇮🇳 *कोझिकोड कॉर्पोरेशन पहला बुजुर्गों के लिए सहायक कॉर्पोरेशन बना* : ⬇️⬇️
▪️करल में कोझिकोड कॉर्पोरेशन राज्य में पहला बुजुर्गों के अनुकूल कॉर्पोरेशन बन गया है। बुजुर्गों की सहायता के अपने उद्देश्य को पूरा करने हेतु निगम (कॉर्पोरेशन) ने 75 वार्डों में, अपनी 543 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से शहर में सभी वरिष्ठ नागरिकों के बुनियादी विवरण को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।
हर आंगनवाड़ी के तहत एक सीनियर सिटीजन क्लब भी स्थापित किया जाएगा और इन क्लबों को चलाने के लिए एक वार्ड स्तर की शीर्ष समिति भी बनायीं जाएगी ll
🇮🇳🇮🇳 *62 वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह मुंबई में आयोजित* : ⬇️⬇️
▪️बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड फिल्मफेयर समारोह 14 जनवरी 2017 को मुंबई में आयोजित किए गए। इस समारोह में आमिर खान की फिल्म दंगल ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डाएरेक्टर और बेस्ट एक्टर समेत कई महत्वपूर्ण अवॉर्ड अपने नाम किए।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्त्रिस्टिक्स अवॉर्ड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ‘नीरजा’ के लिए जीता वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के क्त्रिस्टिक्स अवॉर्ड ‘उड़ता पंजाब’ के लिए शाहिद कपूर और ‘अलीगढ़’ के लिए मनोज बाजपेयी की झोली में गया।
निर्देशक राम माधवन ने फिल्म ‘नीरजा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्त्रिस्टिक्स अवॉर्ड जीता। सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार ‘उड़ता पंजाब’ के लिए दिलजीत दोसांझ को मिला तो ‘साला खड़ूस’ के लिए रितिका सिंह ने नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार जीता ll
🇮🇳🇮🇳 *अमेरिकी अभिनेता डिक गौटिएर का निधन* : ⬇️⬇️
▪️अभिनेता डिक गौटिएर जोकि जो टीवी सिटकॉम "गेट स्मार्ट" के लिए जाने जाते हैं, का निधन 85 वर्ष की आयु में हो गया है। इन्होंने एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपना कैरियर शुरू किया था और प्रसिद्द टोनी पुरस्कार के लिए इन्हें नामांकित किया गया था।
यह नामांकन "बाय बाय बर्डी" में गायक-अभिनेता एल्विस प्रेस्ली से प्रेरित उनकी भूमिका के लिए किया गया था।
🇮🇳🇮🇳 *विमुद्रीकरण के बाद भारत की जीडीपी अगले पांच वर्षों तक 6% रहेगी* : ⬇️⬇️
▪️सण्टर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार चालू वित्त वर्ष के लिए देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर विमुद्रीकरण के बाद 6% तक रह जाने की उम्मीद की गयी है और अगले पांच साल के लिए यही दर बने रहने की संभावना है।
विमुद्रीकरण की घटना से पहले, भारतीय अर्थव्यवस्था के इसकी वास्तविक जीडीपी को धीरे-धीरे प्रतिवर्ष 7.5% से 8% तक पहुंचा देने की उम्मीद थी।
🇮🇳🇮🇳 *हाल ही में विलुप्त हुई प्रजातियों को पुनः वापस लाने में 8 मिलियन साल लगेंगे: अध्ययन* : ⬇️⬇️
▪️एक नए अध्ययन के अनुसार हाल ही में विलुप्त हुई प्रजातियों को पुनः बहाल करने के लिए कम से कम आठ मिलियन साल लगेंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका के स्टोनी ब्रूक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा है कि अकेले कैरेबियन में, मानव उपनिवेश की स्थापना के बाद स्तनपायी प्रजातियों में से आधे से अधिक प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं।
शोधकर्ताओं ने न्यू वर्ल्ड लीफ नोज चमगादडों और उनके करीबी रिश्तेदारों का अध्ययन कर कुछ आंकड़े संकलित किये हैं। ये चमगादड़ एक पारिस्थितिकी विविध समूह हैं जिनमे मछली पकड़ने वाले चमगादड़, अंजीर खाने वाले चमगादड़ और पिशाच चमगादड़ सम्मिलित हैं।
यह समूह हाल ही में विलुप्त हुई प्रजातियों के अध्ययन के लिए आदर्श हैं क्योंकि पिछले 20,000 वर्षों में ग्रेटर एंटीलिज में एक-तिहाई प्रजातियां विलुप्त हुई हैं ll

Comments
Post a Comment