Past Indefinite Tense
Hindi - जिन हिंदी वाक्यों की क्रिया की बनावट धातु + आ / ई / ए + ( था / थी / थे ) हो, इन क्रियाओ का अनुवाद Past Indefinite Tense में होगा.
* Past Indefinite Tense में उपयुक्त क्रिया के V² form का प्रयोग किया जाता हैं.
Rule
====
Subject + V².
Subject + did + not + V¹.
Did + Subject + ( not ) + V¹ ?
When / Why / How + did + Subject + ( not ) + V¹ ?
Exp.
1. मैं गया था.
I went.
2. मैं नहीं गया था.
I did not go.
3. क्या मैं गया था ?
Did I go ?
4. मैं कब गया था ?
When did I go ?
Past Continuous Tense
Hindi - जिस हिंदी वाक्य की क्रिया के अंत में रहा था / रही थी / रहे थे इत्यादि रहे, उस क्रिया का अनुवाद Past Continuous Tense में होगा.
* I / He / She / It / Ram के साथ Was तथा अन्य के साथ Were का प्रयोग किया जाता हैं.
Rule
====
Subject + was / were + V¹ + ing.
Subject + was / were + not + V¹ + ing.
Was / Were + Subject + ( not ) + V¹ + ing ?
When / Why / How + was / were + Subject + ( not ) + V¹ + ing ?
Exp.
1. मैं जा रहा था.
I was going.
2. मैं नहीं जा रहा था.
I was not going.
3. क्या मैं जा रहा था ?
Was I going ?
4. मैं कब जा रहा था ?
When was I going ?
Past Perfect Tense
Hindi - यदि भूतकाल में दो कार्य हुआ हो ; एक कार्य दुसरे कार्य के बहुत पहले पूरी तरह समाप्त हो गया हो, तो पहले समाप्त होने वाले कार्य के लिए Past Perfect Tense की क्रिया का प्रयोग होता हैं और बाद में समाप्त होनेवाले कार्य के लिए Past Indefinite Tense की क्रिया का प्रयोग होता हैं.
* सभी Subjects के साथ Had का प्रयोग किया जाता हैं.
Rule
====
Subject + had + V³.
Subject + had + not + V³.
Had + Subject + ( not ) + V³ ?
When / Why / How + had + Subject + ( not ) + V³ ?
Exp.
1. पुलिस के आने के पहले चोर भाग चुका था.
The thief had fled away before the police came.
2. पुलिस के आने के पहले चोर नहीं भागा था.
The thief had not fled away before the police came.
3. क्या पुलिस के आने के पहले चोर भाग चुका था ?
Had the thief fled away before the police came ?
4. पुलिस के आने के पहले चोर क्यों भाग चुका था ?
Why had the thief fled away before the police came ?
Past Perfect Continuous Tense
Hindi - जिस हिंदी वाक्य की क्रिया के अंत में ता रहा था / ती रही थी / ते रहे थे इत्यादि रहे, उस क्रिया का अनुवाद Past Perfect Continuous Tense में होगा.
* सभी Subjects के साथ Had been का प्रयोग किया जाता हैं.
Rule
====
Subject + had + been + V¹ + ing.
Subject + had + not + been + V¹ + ing.
Had + Subject + ( not ) + been + V¹ + ing ?
When / Why / How + had + Subject + ( not ) + been + V¹ + ing ?
Exp.
1. मैं खेलता रहा था.
I had been playing.
2. मैं खेलता नहीं रहा था.
I had not been playing.
3. क्या मैं खेलता रहा था ?
Had I been playing ?
4. मैं कैसे खेलता रहा था ?
How had I been playing ?
Comments
Post a Comment